ट्रैफिक पुलिस को मिला वाहनों की स्पीड नापने कैमरे, अब सड़कों पर तेज वाहन नहीं दौड़ा पाएंगे वाहन मालिक
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। रायसेन से गुजरे नेशनल हाईवे 146 और भोपाल रायसेन स्टेट हाइवे बायपास सड़क सहित अन्य सड़कों से वाहन चालक अपने वाहन, गाड़ी बाइक तेज रफ्तार से नहीं चला पाएंगे।क्योंकि दो पहिया तीन पहिया समेत चार पहिया बेहिसाब गति से सड़कों पर नहीं दौड़ा पाएंगे।प्रयोग के तौर पर होशंगाबाद रायसेन पुलिस रेंज की आईजी दीपिका सूरी, डीआईजी जगत सिंह राजपूत द्वारा रायसेन जिला पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने रायसेन ट्रैफिक पुलिस प्रभारी गोविंद सिंह मेहरा को 2 कैमरे सहित इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।
इंटरसेप्टर कैमरों मशीनों से सुसज्जित वाहनों पर एएसआई जशवंत शर्मा, ट्रैफिक आरक्षक सुभाष जैन अन्य यातायात कर्मियों की टीम ने ट्रैफिक कंट्रोल पॉइंट पर निगरानी कर ट्रैफिक सिस्टम दशहरे पर्व, दुर्गा झांकी चल समारोह में सुधारने ट्रायल भी की।जिससे लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों में हड़कंप मचा रहा।
रायसेन यातायात पुलिस को मिली इंटरसेप्टर वाहन की सौगात
800 मीटर की दूरी से ओवर स्पीड वाहन रहेंगे कैमरे की नजर में।यातायात सिटी इंचार्ज गोविंद प्रसाद मेहरा एएसआई जशवंत शर्मा ने बताया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने रायसेन सिटी पुलिस को दो इंटर सेंटर की सौगात मिल चुकी है।इस कैमरे और इंटर सेप्टर मशीन की विशेषता यह है कि लगभग 8 मीटर दूरी से यह पता चल जाएगा कि 2 पहिया चार पहिया वाहनों की रफ्तार का पता लग जाएगा।



