मध्य प्रदेश
शहीदों को याद कर श्रद्धांजली दी गई

रिपोर्टर : कंचन साहू
चंदिया । नगर के शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य अध्यापिका और छात्र छात्राओं द्वारा शुक्रवार को शहीदों को याद कर श्रद्धांजली दी गई। आपको बता दें कि 14 फरवरी 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले में भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हुए थे इसलिए भारत में 14 फरवरी ब्लैक डे के रूप में मनाया जाता है। यह कार्यक्रम कालेज के फ़ाइनल स्टूडेंट मनीष मरावी द्वारा कराया गया कार्यक्रम में कॉलेज के अनिरुद्ध प्रजापति प्राचार्य अंकिता तिवारी, डॉक्टर मनीष पांडे, सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुज शुक्ला, सहायक प्राध्यापक डॉ. राजकुमार वर्मा, डॉ. कृष्ण गोयल तिवारी सोहन बैगा एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं नें भारत के वीर सपूतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।



