क्राइम

अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सिलवानी। बुधवार की रात्रि समय थाना सिलवानी पर सूचना प्राप्त हुई के सियरमऊ तरफ से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय करने के लिए ले जा रहे थे। सूचना से एसडीओपी सिलवानी राजेश तिवारी को अवगत कराया गया एवं तत्काल मौके पर टीम भेजकर सूचना की तस्दीक करने हेतु निर्देश दिए। जिस पर टीआई मायासिंह ने थाने में तत्काल उपलब्ध बल जितेंद्र राजपूत आरक्षक, अजय रजक आरक्षक गोविंद सिंह को सूचना दी गई और टीम रवाना की गई। जहां सूचना के अनुसार एक मोटरसाइकिल को स्टाफ द्वारा रोककर तलाशी ली गई उनके पास से दो थैलों में 550 देशी शराब के जिसकी कीमत लगभग ₹66000 उनके पास रखे पाए। आरोपी द्वारा अपना नाम दुर्गा प्रसाद / हल्केवीर,एवं लाल सिंह ठाकुर। बैजनाथ ठाकुर एवं एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल आबकारी अधिनियम धारा 342 में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया है । प्रकरण मे पुलिस द्वारा अनुसंधान किय्या ज रहा है।

Related Articles

Back to top button