मध्य प्रदेश

हर घर नल जल हेतु पानी की टंकी भरने वाले दो बोर असफल

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। भारत सरकार की अति आवश्यक व महत्वाकांक्षी जनप्रिय पेय नल जल योजना जिसमें हर ग्रामीण के घर मे स्थायी रुप से पीने लायक पानी नियमित रूप से पहुंचे इसके लिये सरकार ने हर घर नल जल के लिए गांव गांव मे जल जीवन मिशन के व्दारा बृहद पानी की टंकियो का निर्माण ठेकेदार के व्दारा किया गया है तथा पूरे गांव मे पहुंच वाले घरो तक पाइप लाइनो का जाल बिछाकर पानी की पर्याप्त आपूर्ति हेतु नवनिर्मित टंकी के समीप ही जलश्रोत के रुप मे बोर उत्खनित किये गये है। इस व्यवस्था मे अपवाद स्वरुप खामखेडा की नल योजना के दो बोर दैवयोग से असफल होने पर फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था तक स्थानीय आंगनबाडी केन्द्र के टयूबबैल बोर से गांव मे पानी की आपूर्ति की जा रही है आंगनबाडी केन्द्र की सहायिका कार्यकर्ता व गांव के नागरिको का कहना कि गर्मियो मे बोर का पानी कम हो जाता है अत, आगामी ग्रीष्म ऋतु के पूर्व ठेकेदार अतिरिक्त बोर के उत्खनन की व्यवस्था अविलम्ब करे जिससे आगामी पेयजल संकट से निपटा जा सके।

Related Articles

Back to top button