मध्य प्रदेश
सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत

स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़बार की घटना
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पड़वार में डंपर ने एक वृद्ध महिला को रौंद दिया हादसा बुधवार को करीब 11 बजे सुबह हुआ डंपर इतना तेज था कि वृद्ध महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
गौरतलब हो कि डंपर क्रमांक आर जे 18 जी सी 6047 जो कि तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्ण चलाते स्लीमनाबाद से पड़बार की तरफ जा रहा था तभी एक वृद्ध महिला रामबती ठाकुर को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महिला ग्राम पड़बार की ही निवासी थी ।
पुलिस को सूचना लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची पंचनामा कार्यवाही कर शव को पी एम के लिए भेजा साथ ही ट्रक को जप्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।



