मध्य प्रदेश

तबलीगी जमात का जिला स्तरीय जोड़ संपन्न

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तबलीगी जमात का काम हजरत निजामुद्दीन मर्कज से शुरू हुआ जो आज पूरी दुनिया में फैल गया जमात के कुछ उसूल हैं जिनके तहत यह काम चल रहा है आज जरूरत है स्टूडेंट को इसमें जोड़ने की एक बहुत बड़ा तबका स्टूडेंट का है जिसे हफ्ते बारी इज्तिमा में जोड़कर उनकी सही रेहबरी करना जरूरी है।
उक्त बात मंडीदीप से तशरीफ लाए जिम्मेदार अब्दुल हफीज खान ने जामा मस्जिद में आयोजित तबलीगी जमात के जिला स्तरीय जोड़ में कहीं उन्होंने उपस्थित लोगों से दिल्ली मरकज के लिए साल के 2 माह और मस्जिद शकूर खां भोपाल के लिए साल के 15 दिन लगाने का आह्वान किया।
‌ इससे पहले सिलवानी से पधारे अंसार मियां ने जमात में निकलने और मकामी काम को लेकर विस्तार से बात रखी। सुबह फजर के बाद से बयानात का सिलसिला चला तो बीच-बीच में खाने और नाश्ते का समय निकालने के बाद रात दस बजे तक यह कार्यक्रम चलता रहा। जिला स्तरीय जोड़ में भोपाल से इलियास भाई,अब्दुल हफीज खां रायसेन से बाकी भाई, इरफान भाई सहित गैरतगंज, देहगांव, बरेली, उदयपुरा, बम्होरी, औबेदुल्लागंज, सांची, सुल्तानपुर, गढ़ी सहित अनेकों स्थानों से जिम्मेदार शामिल हुए जोड़ से 3 दिन एक चिल्ला और 4 माह के लिए जमातों की तसकील की गई।
इशां की नमाज के बाद भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्हें नबी के बताए तरीके पर जिंदगी गुजारने के लिए प्रेरित करते हुए बताया गया कि खुदा अपने बंदे से 70 माओं से ज्यादा प्यार करता है समंदर के झाग के बराबर भी अगर बंदे के गुनाह हो और वह सच्चे दिल से तोबा कर ले तो खुदा उसे भी माफ कर देता है। इसलिए हमें अपनी जिंदगी मनचाही नहीं बल्कि रब चाही गुजारना चाहिए। मुल्क में अमन अमन क्षेत्र की खुशहाली बीमारों को सेहत, खुदा की राह में निकलना आसान हो आदि की दुआ की गई।दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। जिले से आने वालों के स्वागत के लिए बस स्टैंड पर हिदायतपुर के नौजवानों द्वारा टेंट लगाकर नाश्ता करा कर जामा मस्जिद तक भेजने की व्यवस्था की गई वहीं विभिन्न स्थानों पर युवाओं द्वारा रहवरी की गई। हाजी टेंट हाउस द्वारा सभी के लिए चाय पानी और युवाओं की टीमों द्वारा भोजन आदि की व्यवस्था की गई थी। पूरी बस्ती के बुजुर्ग और युवा मेहमान नवाजी में व्यस्त दिखे।

Related Articles

Back to top button