मध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा पर दशरमन में प्राचीन जल संरचनाओं की हुई साफ-सफाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत गंगा दशहरा के अवसर पर ग्राम पंचायत दशरमन में जनभागीदारी से प्राचीन जल संरचनाओं, घाटों, बावड़ियों एवं तालाबों की साफ-सफाई की गई । कार्यक्रम का उद्देश्य “जल की एक-एक बूंद को सहेजना” एवं जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा ।
बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कलश यात्रा, पूजन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । समाजसेवियों, जागरूक नागरिकों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तालाब में श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया तथा ग्रामीणों से अन्य धार्मिक स्थलों एवं तालाबों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की ।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, सरपंच सीमा भरत शुक्ला, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ युजुवेंद कोरी, एनआरएलएम के स्व-सहायता समूह की महिलाएं, मंडल महामंत्री राजा दाहिया, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button