मध्य प्रदेशराजनीति

आत्मनिर्भर भारत एवं हर घर स्वदेशी अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया स्वदेशी का संकल्प

सिलवानी। आत्मनिर्भर भारत एवं हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री संदीप शर्मा ने ग्राम साईखेड़ा के पोलिंग केंद्र क्रमांक 204, 205, 206 एवं 207 पर पहुँचकर स्वदेशी अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर अखिलेश शर्मा (बूथ प्रभारी, भाजपा), देवेंद्र साहू (बूथ अध्यक्ष), ठाकुर भगवान सिंह, नंदकिशोर साहू (बूथ अध्यक्ष), मिथलेश राय तथा अखिलेश साहू (बूथ अध्यक्ष) सहित अनेक युवा कार्यकर्ता साथियों की उपस्थिति रही।
अभियान के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से न केवल आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सकता है, बल्कि ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जा सकते हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर देश की प्रगति में योगदान दें।

Related Articles

Back to top button