कुशवाहा समाज ने मनाई मां सावित्रीबाई फुले जयंती

रिपोर्टर : बृजेन्द्र पटेल
गाडरवारा । 3 जनवरी को झंडा चौक गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में कुशवाहा समाज द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षिका एंव महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने और पिछड़ों दलितों को समानता का अधिकार दिलाने वाली मां सावित्रीबाई फुले की जंयती मनाई गई जिसमें उपस्थित कुशवाहा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी लखनलाल पटवारी, नेतराम कुशवाहा, प्रभात कुमार पटेल, जिनेश जैन, अरुण कुमार भदौरिया, विश्राम कुशवाहा, नेमीचंद कुशवाहा, मोहन हिनखिरिया, इंद्रजीत कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, बाबूलाल जाटव, राजेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, गब्बर कुशवाहा, मनोज पटेल, रोहित कुशवाहा, हनुमंत कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, खेमचंद कुशवाहा, रामबाबू कुशवाहा,भगवत कुशवाहा, बीएस परिहार, प्रकाश कुशवाहा, नवीन कुशवाहा, सुरेन्द्र कुशवाहा,छोटू इटोरिया,राजू करसोनिया सहित सभी समाजों के लोग उपस्थित रहे। सभी ने मां सावित्रीबाई फुले जी के जीवन पर प्रकाश डालकर अपने अपने बिचार रखें कार्यक्रम का संचालन एंव आभार हरिशंकर कुशवाहा द्वारा किया गया।



