शास,कन्या हायर सेकेण्डरी भवन निर्माण मे गुणवत्ता की अनदेखी, डस्ट का कर रहे उपयोग
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । करीब सवा करोड की लागत से बन रहा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विध्यालय गौरझामर के भवन निर्माण मे गुणवत्ता की धज्जियां उडाई जा रही है ठेकेदार द्वारा भवन की बुनियाद को परिपक्व बनाने की जगह घटिया सामग्री का उपयोग करने की शिकायते मिल रही है बताया जाता है की भवन निर्माण मे संलग्न इंजीनियर ठेकेदार मौके पर उपलब्ध नहीं रहते परिणाम स्वरुप मातहत इसका लाभ उठाकर सस्ते दामो की मिट्टी मिक्स डस्ट मंगाकर इसकी नींव मे लगाकर बुनियाद कमजोर कर रहे है ग्राम के लोगो के व्दारा डस्ट लगाने का विरोध किया गया लेकिन अभी तक डस्ट नही हटाई गई है लोगो का कहना है भवन निर्माण मे किसी भी प्रकार की अनियमितता लापरवाही भृष्टाचार को बर्दाश्त नही किया जावेगा सम्बंधित अधिकारी इस ओर ध्यान देकर गुणवत्ता पर नजर रखे जिससे भवन निर्माण मे किसी भी प्रकार की गडबडी लापरवाही न हो ।



