उप राष्ट्रपति एवं राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगमन हुआ आज

डिंडोरी जिले के कार्यक्रम में उपस्थिति होने आये थे मध्यप्रदेश
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बुधवार 19 जून की सुबह 9.05 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना विमानतल जबलपुर आगमन हुआ । इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव सुबह 9.55 बजे डुमना एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। मुख्यमंत्री सुबह 10.05 बजे उपराष्ट्रपति जी के साथ डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा डिंडौरी प्रस्थान हुये तथा दोपहर 1.45 बजे डिंडौरी से वापस डुमना एयरपोर्ट वापिस लोटे । मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 1.55 बजे डुमना एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को विदाई देते समय और दोपहर 2.15 बजे वायुयान से नईदिल्ली प्रस्थान होने के पहले
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ डुमना एअरपोर्ट से डिंडौरी कार्यक्रम के लिये रवाना उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ वायुसेना के हेलीकाप्टर डुमना एअरपोर्ट से डिंडौरी गये हुये थे!जबलपुर वापिस के दौरान उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को डुमना एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान से नई दिल्ली रवाना होने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं मिनिस्टर इन वेटिंग लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विदाई दी । नव निर्वाचित सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पांडे, नीरज सिंह सन्तोष वरकड़े, एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह व नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, एस ठाकुर, कमलेश अग्रवाल, रंजीत पटेल, रूपा राव, विनय अमलाथे, चित्रकान्त शर्मा, शिवराम बेन भी इस अवसर पर विमानतल पर मौजूद थे । सभी से रूबरू होते हुये उप राष्ट्रपति वायुयान से दिल्ली रवाना हुये।



