पर्यावरणमध्य प्रदेश

गांव में घुसा 7 फीट का मगरमच्छ सीसी सड़क पर चहल कदमी करते देख दंग रह गए ग्रामीण

पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़कर रस्सियों से बांधकर गांव के पास छोटी सी तलैया में छोड़ा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले में नदी नालों मगरमच्छों की बढ़ती संख्या की वजह से गांव में घुसने की खबरे आम हो गई है कुछ ऐसा ही मामला है तेजगढ़ थाना की इमलिया पुलिस चौकी के गांव सागोरिया का जहां बीती रात्रि 12 बजे के करीब एक सात फिट का मगरमच्छ गांव की सीसी सड़क पर चहल कदमी करते हुए ग्रामीणों को दिखाई दिया, ग्रामीण में दहशत तो फैली लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर एक ट्राली से बांध दिया और रेस्क्यू टीम नहीं पहुंचने की वजह से रस्सों से बंधे इस मगरमच्छ को गांव के पास एक छोटी तलैया में छोड़ दिया गया है इमलिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक ने बताया सागोरिया ग्राम में रात्रि करीब 12 बजे एक मगरमच्छ गांव में घुस गया था और सीसी सड़क पर चल कदमी कर रहा था जिसकी सूचना पर मौके पर पुलिस बल भेजा गया और मगरमच्छ को ग्रामीणों की मदद पकड़कर से रस्सों से बांध दिया क्योंकि वन विभाग की रेस्क्यू टीम रात्रि में मौके पर नहीं पहुंच पाई इस कारण मगरमच्छ गांव के पास बनी एक छोटी तलैया में छोड़ दिया है वहीं दमोह रेंजर विक्रम चौधरी का कहना है सागोरिया ग्राम में मगरमच्छ के गांव में घुसने और सीसी सड़क पर चहल कदमी करते हुए ग्रामीणों को दिखाई दिया था ग्रामीणों के द्वारा पकड़ कर पास की तलैया छोड़ दिया है वन विभाग के द्वारा सुबह पहुंचकर मगरमच्छ के रेस्क्यू के लिए तलैया के पास पिंजरे लगाए गए हैं तलैया से मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के प्रयास निरंतर जारी है इस दौरान ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button