मध्य प्रदेश

बरी के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, 16 घायल, सिविल अस्पताल हटा लाये गए

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा, दमोह। हटा फतेहपुर मार्ग पर बरी गांव के पास सवारियों से भरा ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में 16 लोग घायल हुए सभी को डायल 100 और 108 कि मदद से इलाज के लिय हटा सिविल अस्पताल लाया गया. घटना की सूचना पर रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा फतेहपुर गांव से साप्ताहिक बाजार कर लोग ऑटो में सवार होकर चोपरा गांव जा रहे थे. घायलों में रचना पति घनश्याम उम्र 25 वर्ष, दमयंती पति रामेश्वर उम्र 55 वर्ष, रेखा पिता हकम राजगोंड उम्र 14 वर्ष, रानी पति हाकम उम्र 30 वर्ष, संध्या पति अर्जुन उम्र 35 वर्ष, शांति पति बबलू उम्र 30 वर्ष, श्याम रानी पति मुन्ना उम्र 55 वर्ष, रज्जी पति हनुमत उम्र 25 वर्ष, सुहाग रानी पति मुलुआ उम्र 40 वर्ष, सुधारनी पति वालकिशुन उम्र 35 वर्ष, ममता रानी पति माखन उम्र 30 वर्ष, राधारानी पति बलुआ उम्र 50 वर्ष, महेंद्र पिता हाकम उम्र 7 वर्ष, सूरज रानी पति कालू उम्र 55 वर्ष, मुन्ना पिता बकता उम्र 50 वर्ष, खोवन पिता अर्जुन उम्र 60 वर्ष, सभी निवासी वरी चोपरा थाना रजपुरा के बताए गए, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button