धार्मिकमध्य प्रदेश

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की बैठक बड़ी माई मंदिर संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हर समय अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है वहीं दूसरी तरफ संगठन अपने विस्तार के लिए प्रखंडों खंडों में अपनी बैठकें सुनिश्चित कर रहा है इसी तारतम्य में मंगलवार को नगर के प्राचीन मंदिर बड़ी माई में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल उमरियापान प्रखंड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत बाम्हणनाथ, विजय महामंत्र के साथ प्रारंभ हुई। मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज मिश्रा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख दीपक मिश्रा एवं जिला सत्संग प्रमुख राहुल मिश्रा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाई गई। जिलाधिकारी द्वारा बनाया गया कि नवीन कार्यकारिणी की अतिशीघ्र घोषणा होगी। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में आए भागवताचार्य राहुल जी महराज ने कहा कि हमें सनातन का झंडा प्रत्येक ग्राम के हर गांव में खंड टोली तैयार करना, गौ सेवा करना, धर्मांतरण रोकना, गौ तस्करी रोकना, लैंड जिहाद, अपराधिक गतिविधियों को रोकने अन्य विषयों पर चर्चा की गई। प्रत्येक गली मुहल्ले में फहराना है विहिप बजरंग दल वो नाम है जिसका एक मात्र लक्ष्य है सेवा सुरक्षा संस्कार और हमारा लक्ष्य हमे सिखाता है कि हमें देश के लिए समाज के लिए खुद को समर्पित करना है। बैठक में प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता, प्रखंड संयोजक कान्हा सोनी, प्रवीण गर्ग, गोल्डी चौरसिया, सत्संग प्रमुख गोलू सोनी, ललित काछी, धीरज दहिया, अतुल असाटी, साहिल बर्मन, अभिषेक कोरी, नितिन सोनी, अभिषेक यादव, अनिल सोनी, सतीश चौरसिया, नीलेश पटेल, हरिओम चौरसिया, प्रिंस सोनी, पंकज दहिया, शनि दहिया, कृष्णा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button