स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती गर्भवती महिला की अचानक मौत, डॉक्टरो की लापरवाही से महिला सहित मासूम की मौत

अस्पताल कर्मचारियों पर पीड़ित परिवार ने लगाया गलत इंजेक्शन का आरोप
जबलपुर जिले के कटंगी का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एक गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत हो जाने से जानकारी परिवार के सदस्यों को लगी तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया! वहीं परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया था जिससे उसकी मौत हो गई!
जबलपुर जिले के ग्रामीण
क्षेत्र कंटगी स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है. जहां गर्भवती महिला रागनी रैकवार उम्र 26 वर्ष को इलाज के गुरुवार दोपहर 12 बजे भर्ती कराया गया था! जिसकी दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे के लगभग मौत हो गई! जबकि परिवार ने मीडिया को बताया कि अस्पताल में मातृ शिशु की सुरक्षा को लेकर नौवे महीने पर इस अस्पताल में भर्ती किया गया था! सुबह 7 बजे के लगभग अच्छी रहीं और अचानक से वह घबराने लगीं! इस दौरान नर्सिंग डॉ ने उसे इंजेक्शन दिया और उसकी हालत बिगड़ गई! तत्कालीन उसे मेडिकल्स जबलपुर रिफर कर दिया गया! मेडिकल्स में डॉ ने उसे चैक किया और बताया कि महिला की सांसे थम गई है! इस घटना से परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की जान गई. जिसके बाद नाराज परिजनों ने कटंगी सड़क मार्ग में महिला का शव रख कर जाम लगाया और हंगामा कर दिया!
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने किया हंगामा –
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे मृतक महिला के परिजनों को समझाया, जब जाकर मामला शांत हुआ. मामले को लेकर एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से यह घटना हुई है!
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है! शव का पोस्टमार्टम कराया गया! साथ ही परिजनों के शिकायत आवेदन पत्र ले लिया गया है साथ ही पीड़ित व्यक्ति के कथन के आधार पर जांच पड़ताल की जायेगी! वहीं उन्होंने कहा कि मेडिकल और फोरेंसिंग जांच कराई जाएगी. रिपोर्ट के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी!
अब देखना यह है कि स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जिले की 8 आठो विधानसभा में सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी या फिर इस प्रकार से गरीब आम जनता के परिवार वालों को जीवन से खिड़वाल होता रहेगा!
पीड़ित परिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिला का शव एवं अजन्मा बालक का शव सौंप कर देर शाम कटंगी मुक्तिधाम में बच्चे को महिला का अंतिम संस्कार किया गया।



