मध्य प्रदेश

जाम नालियों से परेशान वार्डवासी खुद कर रहे सफाई

सिलवानी। नगर परिषद द्वारा वार्ड में सफाई कर्मचारी की सुविधा नहीं देने के कारण वार्ड क्रमांक दो इंद्रिरा नगर सहिक कई वार्डों की सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। हालत यह है कि नागरिकों को स्वयं नाले व रोड की सफाई करनी पड़ रही है। लोगों ने सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की है। इंद्रिरा नगर वार्ड में सफाई का बुरा हाल है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा यहां सफाई नहीं करने के कारण गंदगी का आलम है। मजबूरन वार्ड के निवासियों को नाले व रोड की सफाई स्वयं करना पड़ रही है। वार्ड के मुकेश साहू, नर्वदा यादव, राजाराम कुशवाहा ने बताया कि कई माह से वार्ड की सफाई के लिए कर्मचारी नहीं आने के कारण गली की नाली गंदगी से भर गई थी। उड़ती दुर्गंध के कारण वार्ड के नागरिक स्वयं सफाई करते हैं। नगर परिषद की सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल है। नाली के ऊपर से गंदा पानी बह रहा है। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। जाम नाली के कारण वार्ड में मक्खी, मच्छर पनप रहे हैं।

Related Articles

Back to top button