दर्जनो कुंवारे लड़कों की शादियों में पानी बना रोड़ा
गांव में पानी नहीं है तो कोई नहीं देता बेटियां
दर्जनो लड़के हैं गांव में बगैर शादी के
रिपोर्टर : गौरीशंकर लोधीतेंदुखेड़ा । एमपी के नरसिंहपुर जिले की तहसील तेंदूखेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरपानी के ग्राम जेतपुर में आजादी के बाद से अभी तक पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है जब गर्मी की शुरुआत होती है तो गांव की सभी हेडपंप ठप्प हो जाते हैं । पीने के पानी के लिए बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ता है पशु पालकों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है एक टाइम में लोग पीने का पीने का पानी के लिए व्यवस्था करते हैं जिससे मजदूर वर्ग को काफी नुकसान हो रहा है दिन की एक टाइम पूरी खराब हो जाती है।
पीने के पानी के लिए जैतपुर ग्राम के निवासी एक या दो किलोमीटर दूर से पानी खेतों से लाते हैं अभी तक मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस ग्राम के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए
जैतपुर ग्राम की जनसंख्या 800 के पास है पीएचई विभाग द्वारा बहुत बोर (गड्ढे) कराए गए परंतु पानी नहीं निकला ग्रामीणों की मांग है कि नगर परिषद तेंदूखेड़ा की वाटर सप्लाई से पाइपलाइन जोड़ी जाए जिससे पानी की समस्या से निजात मिल सके । ग्रामीणों के बताए अनुसार पानी की समस्या के कारण हमारे ग्राम में दर्जनो से अधिक लड़के बिगर शादी के घूम रहे हैं कोई भी अपनी लड़की से गांव में इसलिए नहीं देना चाहते कि गांव में पानी की समस्या है 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने कलेक्टर से लेकर मंत्री तक को पत्र दिया है, समस्या का समाधान किया जाए साथ ही आगामी आगामी चुनाव का बहिष्कार करने की बात की है।



