मध्य प्रदेश
नाले नदियां ऊफान पर होने पर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, रेस्ट हाउस और चौकी में पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खर्रा घाट इमालिया में अत्यधिक बारिश होने से नाले- नदियां तूफान में होने पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने पहुंचकर थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के साथ जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए. साथ ही रेस्ट हाउस खर्रा घाट और इमलिया चौकी में पौधारोपण भी किया। इस दौरान थाना प्रभारी तेजगढ़ अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी राकेश पाठक सहित पुलिस स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहा।



