मध्य प्रदेश

उमरधा-मुंआर दुधी नदी पर नवनिर्मित पुल का कब होगा लोकार्पण ?

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर साईखेडा के समीपस्थ उमारधा मुंआर दुधी नदी बर्षो पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा करोडो रूपये की लागत से पुल तैयार कर दिया गया लेकिन आज तक शासन प्रशासन द्वारा पुल को जनहित मै जनता को नहीं सौपा गया। पुल के दोनो और मुंआर से झिकोली रोड और उस पार उमरधा तक एप्रोच रोड का निर्माण नहीं कराया गया जिससे नर्मदापुरम होशंगाबाद और नरसिंहपुर जिले के दर्जनों गांव को सुबिधा को लाभ नहीं मिल पा रहा। झिकोली रोड से मुंआर तक स्वीकृत सडक का काम भी नौ दिन चले अढाई कोस की तरज पर चल रहा है. क्षेत्रीय जनो गाडरवारा और पिपरिया विधान सभा के बिधायक और क्षेत्रीय सांसद से शीघ्र ही सडक के दोनों ओर एप्रोच सडक का निर्माण कराने की मांग की है जिससे आमजन को सुबिधा का लाभ मिल सके। पुल से आवागमन शुरू होने से नरसिंहपुर जिले के साईखेडा, तूमडा, मुंआर निमावर के लोगो को पिपरिया जाने का मार्ग सुगम होगा वही नर्मदापुर जिले के बेदर, अन्हाई, मलकजरा, पुरैना के रहवासियों को साईखेडा आना सुगम होगा जिससे आमजन को सुबिधाओ का लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button