जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय के ग्राउंड में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस प्रतियोगिता में जिले के सभी महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। खिलाड़ियों में उत्साह का वातावरण है और दर्शकों में भी मैचों को लेकर खासा जोश देखा जा रहा है। समिति अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
टूर्नामेंट के सफल संचालन हेतु महाविद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
इस अवसर पर तहसील साहू समाज अध्यक्ष जगदीश साहू बेगांव महाविद्यालय के प्राचार्य मनोहर पंथी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।



