भाजपा मंडल की सेवा पखवाड़ा बैठक सम्पन्न, 16 कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को बनाया गया प्रभारी

17 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले संगठन पर्व की रूपरेखा तय
सिलवानी। भारतीय जनता पार्टी मंडल की विशेष बैठक का आयोजन सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसमें 17 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले संगठन पर्व के तहत निर्धारित 16 कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए एक-एक कार्यकर्ता को प्रभारी नियुक्त किया गया, ताकि कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक का संयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने की। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पार्षद प्रदीप कुशवाहा ने किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन पर्व के दौरान जिन 16 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, उनमें प्रमुख रूप से “एक पेड़ अपनी मां के नाम”, रक्तदान शिविर, खेलकूद प्रतियोगिताएं, गांधी जयंती पर विशेष आयोजन, ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत देशी उत्पादों को अपनाने और विदेशी सामान के बहिष्कार जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
इन कार्यक्रमों के सुचारु संचालन हेतु कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। इस अवसर पर भाजपा मंडल के महामंत्री सर्वेश खरे, बृजेश शुक्ला, सलीम काजी, जयबाबू समैया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, दिनेश यादव, मदन मोहन शर्मा, राजकुमार साहू, अजमेर यादव, तुलसीराम साहू, जीतू साहू, बद्री रघुवंशी (सरपंच), मनोहर रजक (सरपंच), कृष्णकांत श्रीवास्तव (देवकानी), कुंदन कुशवाहा, विक्रम शाह (सियरमऊ), पुनीत समैया, सत्यपाल धाकड़, चरण राठौर, पप्पू सोनी, मदन राय, मिलन जैन, बृजेश दीक्षित, प्रदीप प्रजापति, मानक राय, अरुण साहू (जमुनिया) सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



