मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में एड्स जागरूकता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पुष्प-अर्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। यह जागरूकता पखवाड़ा 28 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
1 दिसंबर 2025 को आयोजित कार्यशाला में शासकीय चिकित्सालय, सिलवानी के स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य अतिथि डॉ. पटेल ने एचआईवी/एड्स के फैलने के चार प्रमुख माध्यमों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को एड्स के कारणों, रोकथाम तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को एड्स के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा दी। जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत निबंध, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके विजेताओं व सहभागियों को कार्यशाला के पश्चात पुरस्कार, प्रशस्ति चिन्ह (शील्ड) एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्याम साहू, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, शासकीय महाविद्यालय सिलवानी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामानुज रघुवंशी ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ ही आमजन को भी एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ— राघवेन्द्र सिंह राजपूत, स्मिता चौरसिया, अंजलि दादौरिया, ओ. पी. वर्मा, जगदीश साहू, मृदुल, अंकित सहित सभी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अभिलाष ठाकुर ने आभार व्यक्त किया तथा तकनीकी सहयोग राहुल साहू और सुनील सोनी द्वारा प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button