मध्य प्रदेश

बिजली खंभे में लगा युवक को करंट, डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत पिपरिया सहलावन में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक बिजली का सुधार कार्य करने के दौरान बिजली के पोल से गिर गया। आनन-फानन में ग्रामीणाें ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जांच कर रहीं हैं।
जानकारी के अनुसार उमरियापान थाना क्षेत्र के झुनकी गांव निवासी कालू पिता गोपी लाल कोल उम्र 38 वर्ष बुधवार दोपहर खलरी फीडर के पिपरिया सहलावन गांव में विधुत संबंधी सुधार कार्य कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि लाइनमैन के कहने पर काम कर रहा था। सुधार कार्य कर रहा था तभी करंट की चपेट में आ गया । घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में लिया है ।
थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि मामले में जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी l।
ग्रामीणों ने बताया कि लाइनमैन के कहने पर बगैर सुरक्षा उपकरण के क्षेत्र में काम करता था । घटना की जानकारी लगते ही विधुत विभाग के डीई ग्रामीण वीके सिंह, सहायक अभियंता चंचल गुप्ता, ढीमरखेड़ा जेई वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे ।
बिजली विभाग का कहना है कि कालू विभाग का कर्मचारी नहीं है । वह किसके कहने पर सुधार कार्य करने के लिए पोल पर काम कर रहा था, उसका पता लगाया जा रहा है । परिजनाें व विभाग के कर्मचारियाें से भी पूछताछ की जाएगी और जांच रिपोर्ट अनुसार कार्रवाई होगी ।

Related Articles

Back to top button