मध्य प्रदेश

चिनकी-बोरास परियोजना में मिट्टी खिसलने से युवक की मौत

रिपोर्टर प्रशांत जोशी

उदयपुरा । रायसेन जिले के चौरास में चिनकी -बोरास परियोजना में पाइप डालते समय मिट्टी खिसकने से एक मजदूर की मौत हो गई है। इस योजना का काम RVR कंपनी कर रही है बही कर्मचारियों को किसी तरह के सुरक्षा उपकरण नही दिए जाते है घटना के बक्त न तो कपनी का dpm और न ही इंजीनियर था, बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूरो से काम कराया जाता है पाइप डालते समय मिट्टी धसकने से युवक की मौत। साथ काम कर रहे युवक ने बताया कि जेसीबी चलाने वाले से बार बार कहने के बाद नही सुनी और आधे घंटे के बाद मिट्ठी में दबे युवक को बाहर निकाला।
रायसेन जिले के नर्मदा नदी में चिनकी-बोरास डेम परियोजना के द्वारा पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा था पाईप के लिए खोदे गए गड्ढे में मजदूर काम कर रहे थे तभी मिट्टी के धसने से मजदूर छोटू नोरिया दब गया और दबने से मौत हो गई। वही साथ काम कर रहे मजदूर ने बताया कि बार बार जेसीबी के डाइवर को चिल्लाने के बाद भी उसने एक नही सुनी और मिट्टी में दवे छोटू को आधे घण्टे बाद निकाला गया लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा।
एसडीओपी बरेली कुंवर सिंह मुकाती ने बताया की मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button