मध्य प्रदेश

तीन दिवसीय गरबा महोत्सव शुरू, उमड़ी भीड़, गरबा का रंग जमने लगा

व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अद्य शक्ति गरबा महोत्सव का तीन दिवसीय आगाज एमएलबी गर्ल्स स्कूल परिसर में अद्य शक्ति ग्रुप द्वारा शुक्रवार शाम से किया गया। दो साल से कोरोना काल की वजह से शहर में गरबा महोत्सव नहीं हो पाया था। ऐसे में इस बार लोगों में गरबा को लेकर काफी उत्साह नजर आया। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे इस गरबा महोत्सव में पहले दिन ही लोग गरबा के लिए अलग अलग ड्रेस में नजर आए। साथ ही अपनी टोलियों के साथ गरबा का आकर्षण का केंद्र बन गए।
शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्‍य में गरबा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार शाम को श्री गणेश वंदना के साथ ग्रुप के सदस्यों सहित हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय, महामंत्री महेश नेमा, अवधेश पटेल, उपेंद्र ठाकुर, चंद्रेश जैन, प्रदीप मोदी की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान मैदान में काफी संख्या में शहर के लोग गरबा शुरू होने का ही इंतजार कर रहे थे। जैसे ही गरबा शुरू हुआ। देखते ही देखते लोगों की भीड़ मैदान में बढ़ने लगी। और गरबा का रंग जमने लगा।
आयोजन समिति के संयोजक देवेंद्र लोधी ने बताया कि इस बार परंपरागत ढोल के साथ पंजाबी ढोल की धुन पर भी युवा युवतिएं गरबा करेंगी। अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव उपाध्यक्ष भावना जैन (डांस टीचर) ने बताया कि डांडिया राउंड में बच्चे विशेष उत्साह दिखा रहे हैं। ग्रुप के सचिव भानु श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सरिता रैकवार के अनुसार सांस्कृतिक गरबा महोत्सव समाज को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है । संरक्षक ज्योति श्रीवास्तव, बृजेश लोधी का कहना है कि गरबा महोत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजन किए जाते हैं।गरबा में मां अंबे की आराधना की जाती है। ग्रुप के मीडिया प्रभारी आकाश गोयल एवं गोलू कुड़रिया ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में छात्र- छात्राओं ने गरबा नृत्य व दशहरा के सांस्कृतिक महत्व को अभिव्यक्त करते हुए प्रस्तुति दे रहे है। बच्चों के बीच सांस्कृतिक महोत्सव में कलात्मक शैली की झलक देखने को मिल रही है।
कार्यक्रम के आयोजन को व्यवस्थित करने के लिए ग्रुप के सदस्य चुनचुन दुबे, मोहनी कुशवाहा, शुभम भैया, नीतू चक्रवर्ती, आरती कुशवाहा, शुभम कुशवाहा आदि का सहयोग सराहनीय देखा जा रहा है। गरबा का समय शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही रखा गया है। गरबा स्थल पर पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button