मध्य प्रदेश

एसडीएम ने किया आंगनबाड़ी , स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ शब्बीर अहमद

बेगमगंज । आज एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा ग्राम खमरिया कला एवं बिछुआ जागीर में आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभाग प्रमुख सहित अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा ग्राम खमरिया कला एवं बिछुआ जागीर में विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किए जाने के दौरान ग्राम खमरिया कला के आंगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की।
खमरिया कला में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।
मौके पर उपस्थित बीएमओ एवं संबंधित ठेकेदार से निर्माण कार्य की प्रगति एवं शेष कार्यों की जानकारी ली गई।
एसडीएम भलावी द्वारा ठेकेदार को शेष एवं अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीएमओ को उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर विधिवत प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए।
ग्राम बिछुआ जागीर में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आयोजित टीकाकरण कैंप का जायजा लिया ।
इस दौरान एएनसी महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों के टीकाकरण तथा बच्चों को आशा कार्यकर्ता द्वारा दी जा रही एनीमिया की दवाई के संबंध में जानकारी हासिल की। एसडीएम भलावी द्वारा बच्चों से जीवंत संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उनका आईक्यू परखा ।
निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ संगीता ठाकुर, जनपद सीईओ मोघराज मीणा एवं बीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button