मध्य प्रदेश

नशामुक्ति अभियानसरस्वती शिशु मंदिर प्रतापगढ़ में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

सिलवानी।आदिवासी अंचल के सरस्वती शिशु मंदिर प्रतापगढ़ में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान भैया- बहनों ने नशे से दूर रहने और अपने जीवन में किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने की शपथ ली। विद्यालय परिवार ने भी बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। बच्चों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य-दीदी, भैया-बहन एवं विद्यालय परिवार की सहभागिता रही। सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button