मध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व विधायक पटेल के व्हाटएप नंबर को किया हैक, दिन भर मांगता रहा लोगों से पैसे

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। उदयपुरा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह पटैल का आज किसी ने उनका मोबाईल नंबर 8839671152 जिस पर वह व्हाटएप चलाते थे किसी व्यक्ति ने उसको हैक कर लिया और लोगों से पैसे की मांग करता रहा। जानकारी मिली है कि कुछ सीधे लोगों ने उसके द्वारा दिये गये खाते में पैसे भी डाल दिये हैं। पूर्व विधायक को जानकारी मिलते ही उन्होंने संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बरेली ही नहीं पूरे क्षेत्र में इसकी जानकारी जैसे ही फैली लोगों ने अपनी प्रक्रियाऐं देनी शुरू की और कहा कि ऐसे फर्जी लोगों से सावधान रहें। उदयपुरा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह पटैल पूर्व विधायक के साथ रायसेन जिले के बडे नामी ग्रामी किसान हैं और उनका उदयपुरा क्षेत्र के साथ भोजपुर, होशंगाबाद, एवं विदिशा, भोपाल क्षेत्र में भी हजारों समर्थक ओर व्यक्तिगत लोगों से संबंध भी हैं। जिसका लोग उनका नंबर हैक करके फायदा उठाना चाहते थे, इस संबंध में लोगों ने कहा कि पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह पटैल की स्वच्छ ईमानदार छवि को प्रभावित करने की कोशिश कर लाभ उठाने का प्रयास किया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने अपराध पंजीवद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
देवेन्द्र सिंह पटैल, पूर्व विधायक उदयपुराका कहना है कि मेरे मोबाईल नंबर 8839671152 को किसी ने हैक कर लिया था, वह लोगों से पेसे मांग रहा था, लोगों ने मुझको इसकी सूचना दी मैने संबंधित थाने में एफआईआर कराकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा, ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ लोगों सेे उसने राशि भी हडप ली है, यह साईबर अपराध है जिसपर त्वरित कार्रवाई होना चाहिए जिससे किसी के साथ ऐंसी धोखाधडी न हो सके, और लोगो को भी सतर्क रहना चाहिए, किसी भी ट्रांजेक्शन से पहले पूरी जानकारी ले लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button