मप्र मै बढती शीतलहर और कोहरा से सिकडुन बढी

रिपोर्टर: बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा। प्रदेश में विगत दो तीन दिनो से चहुंओर शीतलहर और कोहरा पडने से आमजन बूढे बच्चे हालाकान है। शीतलहर से बचने के लिए लोग आग सहारा ले रहे है लोग झुंडों मै घर के बहार रास्ते मै आग जला कर बैठ रहे।ठंड मै माल भाडे का काम न मिलने पर नगर के सभी हम्मालो ने आग सहारा लिया ।स्कूलो मै बच्चों को उपस्थिति भी कम देखी जा रही है लेकिन 9 वी 12 वी की छैमाही परीक्षा होने से सिकडुती ठंड मै स्कूल आने बच्चे मजबूर है । कलेक्टर के निर्देश के बाद संस्था संचालको ने अपने टाईम टेबिल मै परिवर्तन कर दो पालियों मै परीक्षिऐ आयोजित की जा रही है ।गन्ना फैक्ट्रीयो के पास टेक्टर चालक भी खासे परेशान है।बढती ठंड से बाजारों मै गर्म कपडो की बिक्री मेहगे दामो मै बढ गई है।जनापेक्षा है बाजार आने जाने वाले दोपहिया बाहन चालको को ठंड से बचने के लिऐ चौराहो पर अलाव के इंतजाम किये जाऐ जिससे उन्हें राहत मिल सके।



