मध्य प्रदेश

मामा की भांजियों ने किया आभार व्यक्त

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 21 मई को नगर पालिका परिषद द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना के तहत करीब 210 मामा की भांजियो विवाह संपन्न कराए थे। बजट अधिक होने के कारण ग्लोबल से राशि उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण बाद में बजट जारी किया गया और अब कन्याओं के खाते में 49- 49 हजार रुपए की राशि एक क्लिक के माध्यम से पहुंचाई गई है जिस पर मामा की भांजियों ने जहां खुशी का इजहार किया वही उनके माता-पिता ने सरकार द्वारा उनका बोझ कम करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामाजिक न्याय मंत्री प्रेमसिंह पटेल, क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, विधायक के निजी सचिव भोलेशंकर पाराशर, नगर पालिका परिषद सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। वही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर अरविंद दुबे सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक बृजेंद्र शर्मा, प्रभारी नाजिम खान, एसडीएम अभिषेक चौरसिया, सीएमओ रितु मेहरा, जनपद सीईओ आशीष जोशी, महिला बाल विकास अधिकारी राम कुमार सोनी, एसडीओपी सुनील कुमार बरकड़े, थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन, सीबीएमओ अनिल कुमार, नपा में कन्यादान प्रभारी महेंद्र विश्वकर्मा, ऑपरेटर नईम कुरेशी, एवं अन्य कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button