दमोह विधानसभा का वो गॉव जहाँ आज सड़क नहीं है, जनसुनवाई में पहुंचकर ग्रामवासियों ने ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। दमोह जिले अंतर्गत ग्राम लांजी के महिलाएं-पुरुष, बच्चे- बच्चियाँ, युवा सड़क बड़ी संख्या में दो-सड़क दो के नारे लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुचें।
ग्राम लांजी (इमलिया) सागर- जबलपुर हाईवे से मात्र 6 किलोमीटर अंदर बसा गॉव हैं लेकिन आज़ादी के 75 वर्षो बाद भी ये ग्राम सड़क के लिए तरस रहा हैं। ग्रामवासी सड़क न होने से बीमार व्यक्तियों को समय से अस्पताल नहीं ले जा पाते हैं, कुछ दिन पूर्व ही समय से अस्पताल न पहुंचने से ग्राम के बुजुर्ग की दुखद मौत हो गई थी। ग्रामवासियों के साथ ज्ञापन देने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह लोधी ने बताया कि ग्राम के बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं, 1 जुलाई से स्कूल शुरू हो गए हैं लेकिन बारिश के कारण सड़क पर चलना तक मुश्किल हैं, जिससे ग्राम के बच्चे अभी तक स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इसी तरह कई बार महिलाओं की डिलेवरी के समय भी मुसीबत का सामना ग्रामवासियों को करना पड़ता है। इसके साथ ग्रामवासियों को अभी तक अन्य सरकारी सुविधाओं के लाभ से भी वंचित रखा गया है, ग्राम में न तो पेयजल की सुविधा है, न आंगनवाड़ी भवन बना हैं, न स्कूल और न ही श्मशान घाट।
ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह लोधी, आस्था खरे, महक खरे, खुशी राय, पूर्वी कटारे, अवधेश दुबे, दीपेश खरे, राकेश राय, प्रदीप खरे, राजेश खरे, राजू कोल, अशोक दुबे, गणेश सेन, रिब्बू पटेल,किशोरी पटेल, दिनेश खरे, केशव खरे, अन्नू कटारे, गुडडू रैकबार, मनशुक कोल, दिलीप दुबे, रम्मू कटारे, पप्पू खरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।



