खेलमध्य प्रदेश

स्वागत, सत्कार से खुश हुये मेहमान खिलाड़ी, सभी ने की व्यवस्थाओं की तारीफ

कलेक्टर भी पहुँचे खिलाड़ियों के बीच
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स की आज जबलपुर में शानदार शुरुआत हुई । खेलो इंडिया में जबलपुर में चार खेल खो-खो, तीरंदाजी, तलवारबाजी और रोड साइक्लिंग की प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही है । यूथ गेम्स का शुभारम्भ आज खो-खो में बालक और बालिका वर्ग के मुकाबलों से हुआ । दोनों वर्गों में आठ-आठ राज्यों की टीम हिस्सा ले रही हैं । खो-खो के मैच विशाल डोम के नीचे मैट पर खेले जा रहे हैं ।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश के कोने-कोने से जबलपुर आये खिलाडी यहां हुये स्वागत और सत्कार से काफी खुश नजर आये । खिलाड़ियों ने न केवल खेल मैदान बल्कि आवास से लेकर परिवहन और भोजन की व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की ।
पश्चिम बंगाल की खो- खो बालक और बालिका वर्ग की टीमों के कोच तन्मय साहा, निताई कर एवं मिंटू कुमार दा ने जबलपुर में खिलाड़ियों के रुकने, खेल मैदान तक आने-जाने और भोजन व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बताया । आयोजन की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेने कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन भी आज दोपहर फ़ूड जोन पहुँचे और लंच ले रहे खिलाड़ियों से भोजन एवं परिवहन की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा । कलेक्टर सुमन ने विभिन्न राज्यों की टीमों को लेकर आये कोच, मैनेजर एवं ऑफिशियल्स से भी इस बारे में चर्चा की । सभी ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुये भोजन को हाइजेनिक बताया ।

Related Articles

Back to top button