मध्य प्रदेश

अंगद कि तरह पैर जमाये हुए हैं नगर परिषद मझौली के कर्मचारी

प्रधानमंत्री आवास योजना के भी पैसे, गरीब हितग्राहियों को समय पर नहीं मिल पा रहा
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । कार्यालय नगर परिषद में 15 वर्षों से अधिकारी कर्मचारी अंगद की तरह पैर जमाय हुए हैं क्योंकि नगर परिषद मझौली में मलाई मिलती है कमीशन के रूप में मोटी रकम मिलती है कोई भी काम ठेकेदार कि मिली भगत के बिना नहीं होता मोटी रकम कमीशन के रूप में मिलती है इसलिए ऑफलाइन टेंडर सभी को पर्याप्त मात्रा में कमीशन मिलता है 40000 की चबूतरा बनाने पर 100000 का बिल निकल जाता है ₹100000 के गेट पर ढाई लाख रुपए निकाले जाते हैं जगह-जगह मझौली नगर में घोटाले हो रहे इसलिए तो सभी की चाहत बने यह कर्मचारी नेताओं कि मिलीभगत से हो रहा काम, अधिकारी यहीं पर अंगद की तरह पैर जमे हुए हैं, इंजीनियर लगभग 4 वर्षों से नगर परिषद मझौली मैं जमे हैं क्योंकि ठेकेदारों से इनकी मिलीभगत है नगर परिषद मझौली में बनी आंगनबाड़ियों में भी जमकर घोटाले हुए हैं आंगनवाड़ी खोखला हो रही और दरार छोड़ रहे हैं वार्ड नं 02 की आंगनबाड़ी भी घटिया निर्माण कार्य हुआ लेकिन सभी ठेकेदारों के बिल पास कर दिए गए क्योंकि मोटी रकम कमीशन के रूप में मिलती है इनको और रिटायरमेंट दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी अभी पगार दी जा रही है और कुछ कर्मचारियों को रिटायरमेंट होने के बाद भगा दिया जाता है कुछ चहेते कर्मचारियों को रखा गया नगर परिषद मझौली में अभी भी वेतन पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button