अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं : रतनचंद्र जैन

भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है : अजय टंडन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कांग्रेस कमेटी जिला दमोह द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सजा दिए जाने एवं सांसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से दमोह विधायक अजय टंडन, जिलाध्यक्ष रतन चंद जैन, सतीश जैन कल्लन भैया संगठन प्रभारी, परम यादव उपाध्यक्ष, विजय बहादुर सिंह सहकारिता प्रकोष्ठ, वीरेंद्र सिंह सेवादल, बसंत कुछवाहा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, आशीष पटेल नगर पालिका प्रकोष्ठ, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, आशुतोष शर्मा लोकसभा प्रभारी प्रवक्ता, अरूण दुबे आईटी सेल, अभिषेक डिम्हा पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष, नौशाद खान, अनिल जैन, भूपेंद्र अजवानी, अजय सरवरिया, अजय, प्रफुल्ल श्रीवास्तव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष रतन चंद जैन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 7 फरवरी 2023 को राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण में अडानी महा घोटाले पर सीधे 2 सवाल पूछे थे पहला के अडानी की सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ या तीन बिलियन है? यह पैसा कहां से आया? किसका काला धन है? यह किसकी सेल कंपनियां है? डिफेंस फील्ड में काम कर रही कंपनियों में एक चीनी नागरिक शामिल है। कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा कि यह चीनी नागरिक कौन है?
जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है ? अडानी के घोटाले पर संसद में राहुल गांधी के भाषण के ठीक 9 दिन बाद, उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो गया। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी के भाषण लगभग पूरी तरह से संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। ऐसा क्यों?
लोकसभा अध्यक्ष को राहुल ने दो लिखित अनुरोध किए थे कि उनको संसद में जवाब देने दे इसके बाद तीसरी बार अध्यक्ष जी से मीटिंग भी की, परंतु तीन अनुरोध के बावजूद अध्यक्ष ने संसद में उन्हें बोलने का अवसर देने से इनकार कर दिया। इससे साफ पता चलता है कि पीएम मोदी नहीं चाहते कि अडानी के साथ उनके रिश्ते का पर्दाफाश हो।
अजय टंडन ने कहा कि बीजेपी की ध्यान भटकाने की कवायद तीन हास्यास्पद आरोपों से साबित होती है सबसे पहले उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने विदेशी ताकतों से लंदन में भारत की मदद करने के लिए कहा। यह एक सफेद झूठ है, अगर कोई उनके वक्तव्य को ध्यान से देखें तो उन्होंने कहा कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, हम स्वयं इसका हल निकालने में सक्षम हैं। दूसरा भाजपा अब ओबीसी के नाम पर झूठा हव्वा खड़ा कर रही है कि राहुल गांधी को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी से एक सवाल किया था। ध्यान भटकाने का एक और बोगस हथकंडा जो व्यक्ति एकता फैलाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में 4000 किलोमीटर पैदल चल सकता है, वह कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है।तीसरा सूरत गुजरात में एक निचली अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर भाजपा ने राहुल गांधी को लोकसभा में उनकी सदस्यता को रद्द करने के लिए बिजली की गति से काम किया। भले ही अदालत ने उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया था भाजपा राहुल गांधी से इतना डरती क्यों है। 27 फरवरी को निचली अदालत में सुनवाई शुरू होती है और 23 मार्च को फैसला भी आ जाता है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाने की घटिया चाल स्पष्ट हताशा साबित हुई है। उन्होंने किसी समुदाय को निशाना नहीं बनाया। भाजपा धोखे बाजो और भगोडो को क्यों बचा रही है? तीसरा कांग्रेस पार्टी में दो ओबीसी मुख्यमंत्री हैं इससे साबित होता है कि कांग्रेस उनके योगदान को महत्व देती है।राहुल गांधी और कांग्रेस नहीं डरेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हम सीधे लोगों के पास गए और उनकी चिंताओं को सुना महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और संस्थानों पर कब्जा, इन सब मुद्दों को उठाया हम लोगों के इन मुद्दों को उठाते रहेंगे। अपना संदेश सीधे लोगों तक पहुंचाते रहेंगे।
कल्लन जैन, रजनी ठाकुर, परम यादव, विजय बहादुर आशुतोष शर्मा, परम यादव, अरुण दुबे ने कहा कि आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम 2 साल की सजा आज तक किसी को नहीं मिली है दूसरी ओर भाजपा नेताओं के खिलाफ अत्याधिक उदारता से निपटाए जाते हैं। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल मौलाना आजाद को तो राजद्रोह या जेल के मामले में अंग्रेजों ने सजा दी। अंततः कांग्रेस ने अंग्रेजो के खिलाफ जीत हासिल की , अब मोदी सरकार चोरों और घोटाले बाजों का पर्दाफाश करने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साध रही है कांग्रेस लड़ेगी फिर जीतेगी।