मध्य प्रदेश

आदिवासी बहनों ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को बांधी राखी, बच्चों ने खिंचवाई फोटो

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी

देवरी । उदयपुरा विधानसभा के हांथीडोल, नयाखेड़ा शासकीय प्राथमिक शाला में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। शाला के आदिवासी बच्चों ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के साथ फोटो खिंचवाई। बच्चों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।इस दौरान नयाखेड़ा मुहल्ला की माताओं-बहनों और ग्रामीणों ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का आत्मीय स्वागत किया। सभी माताओं-बहनों ने मंत्री को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया।इसके बाद ग्रामीणों ने मंत्री को शाला भवन की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल शाला भवन के अंदर गए और छत से टपकते पानी की समस्या को स्वयं देखा। ग्रामीणों ने बताया कि शाला में किचन शेड भी नहीं है, जिससे मध्यान्ह भोजन बनाने में परेशानी होती है।गांव की माताओं-बहनों और भाईयों ने मंत्री को आवेदन सौंपकर मांग रखी कि शाला भवन की पुरानी छत को तुड़वाकर नवीन छत डलवाई जाए और एक किचन शेड का निर्माण करवाया जाए।मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से सुना और जल्द ही समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button