मध्य प्रदेश

ए भाई जरा देख के चलो : कीचड़ भरी डगर से चलना जरा संभलकर

कीचड़ दलदल भरे रास्तों से राहगीर कर रहें है आना जाना
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन शहर के वार्ड 12 पटेल नगर, अयोध्या बस्ती क्षेत्र की मेन सड़क इन दिनों कीचड़ दलदल गड्ढों की भरमार है।गंदे पानी से भरे इस रास्तों से लोगों को रोजाना आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं।शिकायत के बाद भी नगर पालिका परिषद नगर सरकार इस मामले में नहीं दिया गंभीरता से ध्यान । रायसेन शहर के पटेल नगर वार्ड 11 मंगल भवन अयोध्या बस्ती वार्ड 11 मेन गेट से लेकर डाइट भवन और रामलीला मैदान को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों कीचड़ और गड्ढों से भरी हुई है ।मेन रोड पर भरे गड्ढों में जगह-जगह कीचड़ और दलदल की गंदे पानी की भरमार है । जिससे स्कूली छात्र छात्राओं सहित राहगीरों को रोजाना आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष सविता जमना सेन, पार्षद नेहा आदित्य चावला से इन गड्ढों को भरकर कीचड़ और गंदगी मुक्त करने की मांग की है ।लोगों का कहना है कि पुराने छात्रावास भवन के बगल में छात्रावास का रास्ता कीचड़ और दलदल से भरा हुआ है ।डाइट भवन के सामने मेन रोड पर भरे गन्दे पानी से भरे गड्ढे से होकर राहगीरों को पैदल चलकर ही आना जाना पड़ रहा है। यहां पर छात्रावास भवन डाइट,प्री पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास मिडिल स्कूल का छात्रावास और अन्य छात्रावास और नवनिर्मित डाइट भवन का कम्युनिटी हाल है ।यहां रोजाना लोगों का आना जाना लगा रहता है। स्कूली बच्चों का भी आना जाना होता है ।ऐसी कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से उनको गुजारना पड़ता है। लेकिन जिला प्रशासन सहित नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या को अनदेखी किए हुए हैं ।ऐसी स्थिति में कीचड़ भरे रास्ते से लोगों को आना जाना उनकी मजबूरी बनीं हुई है।हालांकि इस जटिल मामले की शिकायत नागरिकों ने कई बार नगर पालिका के अधिकारियों सहित जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को की है। लेकिन इस गंभीर समस्या पर वे अनजान बने हुए हैं ।नागरिकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि की समस्या से मुक्ति नहीं दिलाई तो नगर पालिका भवन का घेराव करके आंदोलन किया जाएगा। इधर लंबे समय बाद भी और बारिश करने के पश्चात भी कीचड़ नाली भरे रास्ते से समस्या को हल नहीं किया जा रहा है ।लोगों का यह भी मानना है कि नगर पालिका चुनाव थे अब तो नगर सरकार का गठन भी हो चुका है ।नपाध्यक्ष सविता सेन और पार्षदों ने भी अपना काम काज शुरू कर दिया है। ऐसी स्थिति में कीचड़ से मुक्ति दिलाने के लिए काली मिट्टी की चूरी और मलबा आदि डालकर आवागमन की समस्या को हल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button