कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाईयां
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। कर्नाटक की जीत से उत्साहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं ने विधायक अजय टंडन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन के साथ घंटाघर पर एकत्रित होकर गांधी प्रतिमा पर पुष्पहार पहनाते हुए पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पहार कर बैक चौराहा पर फटाखे फोड़कर मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
जीत की खुशी का इजहार करते हुए विधायक अजय टंडन ने कहा कि झूठ फरेब की राजनीति ज्यादा नहीं चलती यह वही कर्नाटक सरकार भाजपा की है जहां पर मध्यप्रदेश के विकाऊ विधायको को रखा गया था कई विधायक ऐसे थे राजा महाराजा थे कर्नाटक की जनता ने बता दिया कि राजा साब अब अपने महलो में ही बैठो। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि कर्नाटक की देवतुल्य जनता ने पूरे देश को यह बता दिया कि भाजपा ने बजरंग बली के नाम का सहारा लिया किंतु बजरंगबली ने भी कहा उन कि सच्ची भक्ति कांग्रेस पार्टी है। शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा, सतीश जैन, कमलेश उपाध्याय, राजेश तिवारी, संजय चौरसिया, भगवानदास चौधरी, पवन गुप्ता, सतनाम जुनेजा, विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उनके केन्द्रीय मंत्री ने कर्नाटक की जनता को अनेको तरह के लालच दिये कई किलोमीटर के रोड शो किये किंतु वहां की जनता ने सबकुछ नकाटते हुए कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत दे दिया। वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, मंजीत यादव, पवन गुप्ता, पप्पू कसोटया, अजय सरवरिया, बबलू भट्ट, भूपेन्द्र आजवानी, मुख्तार जाफरी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अनिल जैन, अरूण दुबे, नौशाद खान, केके अग्रवाल, रफीक खान, अजय जाटव, अब्दुल चिश्ती, भगवानदास चौधरी, मानक पटेल, परम यादव, शमीम कुरैशी, पवन यादव आदि की मौजूदगी रही। प्रियंका गांधी जिन्होनें मतगणना के दिन सुबह से ही बजरंग वली की आराधना की और वरदान में भगवान बजरंगबली ने सरकार ही बसना दी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो नफरत छोड़ो यात्रा में ही कर्नाटक की जनता ने आशीर्वाद दे दिया था।



