क्राइम

रोड क्रास कर रही महिला को डंपर ने कुचला

रायसेन । रविवार की देर रात रायसेन सागर मार्ग के जिंदबाबा के लघु शंका को सड़क क्रास कर रही महिला को डंपर चालक ने कुचल दिया जिससे महिला की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी अनुसार सिलवानी निवासी भगवत राय अपनी बाइक हीरो स्पलेण्डर से अपने घर से अपनी माँ पुष्पा बाई राय को लेकर भोपाल जा रहा या रात के करीब 8 बजे बाइक चालक जिन्दबाबा रायसेन सागर रोड पर पहुंचा तो चालक की माँ पुष्या बाई ने बोला कि मुझे बाथरूम करना है, तो भगवत राय ने अपनी बाइक साईड में रोक कर खड़ी की फिर मेरी मां बाथरुम के लिए रोड पार कर रही थी तभी पीछे से आ रहे डंफर क. MP 40 HA 0373 के चालक ने अपना डंफर तेजी व लापरवाही चलाकर पुष्पाबाई के उपर चढ़ा दिया जिससे डंफर का अगला टायर महिला के सिर के उपर से चढ कर निकल गया जिससे पुष्मा बार्ड की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। फिर कुछ राहगीरो ने पुलिस एव ऐम्बुलेंस को फोन लगाया था ऐम्बुलेस के आने पर ऐम्बुलेंस वाले पुष्प बाई के शव को जिला अस्पताल रायसेन लाया गया। जिन्हे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।पुलिस ने फरियादी भगवत राय की रिपोर्ट पर डंफर चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर डंफर को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में लिया। और प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button