कृषिमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने किसानों की सुविधा के मद्देनजर समर्थन मूल्य पर मूंग व उड़द उपार्जन केन्द्रों की संख्या बढाई

जिले मे अब 9 उपार्जन केन्द्रों में किसान कर सकेंगे मूंग व उड़द की बिक्री
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर अवि प्रसाद ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के उपार्जन हेतु खरीदी केन्द्रों की संख्या को बढाकर 9 कर दिया गया है। जबकि पहले जिले में मूंग व उड़द के खरीदी केन्द्र मात्र 5 थे । खरीदी केन्द्रों की संख्या बढ़ जाने से किसान अब सुगमता से अपनी उपज का नजदीकी विक्रय केन्द्र में जाकर विक्रय कर सकेंगे।
इस संबंध में कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा किसानों की सुविधा के मद्देनजर जारी आदेशानुसार तहसील कटनी नगर हेतु विपणन सहकारी संस्था हेतु उपार्जन स्थल सी.डव्ल्यू सी वेयर हाउस कटनी, कटनी ग्रामीण हेतु प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चाका हेतु उपार्जन स्थल हिन्द एनर्जी एण्ड कोल बेनिफिक्रेशन इण्डिया लिमिटेड ग्राम बोहता, तहसील स्लीमनाबाद की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति हेतु स्वास्तिक वेयर हाउस -32 तिहारी, ढीमरखेड़ा की प्राथमिक कृषि साख समिति झिन्ना पिपरिया हेतु शिवान्या वेयर हाउस -35 झिन्ना पिपरिया, बड़वारा की प्राथमिक कृषि साख समिति विलायतकला हेतु राय वेयर हाउसिंग -112 बड़वारा उपार्जन केन्द्र निर्धारित किया है।
इसी तरह बरही की किसान विपणन सहकारी समिति मर्यादित बडवारा हेतु ललितराज वेयर हाउस -106 पिपिरिया कला, बहोरीबंद की प्राथमिक कृषि साख समिति हेतु एस.डव्ल्यू सी ओपन कैंप नवनिर्मित गोदाम बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ की प्राथमिक कृषि साख समिति अमेहटा नन्हवारा हेतु रिया वेयर हाउस -105 ग्राम देवराकला तथा तहसील रीठी की कृषि विपणन सहकारी समिति मर्यादित हेतु साईराम वेयर हाउस -140 देवगांव उपार्जन केन्द्र निर्धारित किया है ।
कलेक्टर अवि प्रसाद ने किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन केन्द्र संचालन संस्था को केन्द्रों पर आवश्यक भौतिक संसाधन की व्यवस्था करनें, उपार्जन केन्द्र पर एम.एस.पी तथा एफ.ए.क्यू, उपार्जन एवं भुगतान की प्रक्रिया, बारदानों की लोडिंग एवं अनलोडिंग की प्रक्रिया को स्थानीय भाषा में प्रचार-प्रसार हेतु डिस्पले कराना अनिवार्य है। केन्द्र पर पीने के पानी एवं शौचालय की व्यवस्था, हार्डवेयर एवं तकनीकी कर्मचारियों की व्यवस्था सहित किसानों की उपज को छनाई एवं साफ करने की व्यवस्था सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है ।
विदित हो कि वर्ष 2022 -23 (विपणन वर्ष 2023 -24) में समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द के उपार्जन हेतु उपार्जन नीति जारी की गई है। जारी नीति अनुसार जिला मूंग एवं उडद के उपार्जन के लिये चयनित है। औसत अच्छी गुणवत्तायुक्त ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उडद का समर्थन मूल्य क्रमश: 7755 रूपये प्रति क्विंटल तथा 6600 रूपये प्राति क्विंटल घोषित किया गया है। उपार्जन अवधि 12 जून से 31 जुलाई तक निर्धारित है ।

Related Articles

Back to top button