अर्जनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध जुआ खेलते 8 गिरफ्तार

नकदी, ताश और बाइक जब्त
सिलवानी । सिलवानी के कस्बा बम्होरी में पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज पांडे के निर्देशन पर बम्होरी थाना पुलिस ने गुरुवार को ग्राम अर्जनी में अवैध जुआ अड्डे पर छापामार कार्रवाई कर आठ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दस हजार दौ सौ दस रुपये नगद तथा ताश की गड्डियाँ चार मोबाइल फोन व दो मोटर साइकिल जब्त की हैं।
थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सउनि दिनेश्वर, प्रआर सुनील, आर अशोक, संदीप व महेंद्र शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपियों में चंदनसिंह धाकड़ निवासी मुडापार, राजकुमार आदिवासी, रोहित आदिवासी, कन्हैया आदिवासी, पप्पू पटेल, राहुल विश्वकर्मा, नीरज धाकड़ और कल्याण आदिवासी सभी निवासी अर्जनी शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि यह अभियान जनहित में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर संदेश है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।



