मध्य प्रदेश

चिकित्सक का कार्य सेवक बनकर किया है जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा करें : डॉ. बलैया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेगमगंज की माटी में पल्ला बड़ा पढ़ा हूं डॉक्टर बनने के बाद जन्मभूमि का कर्ज़ चुकाने के लिए चिकित्सक का कार्य सेवक के रूप में किया है मेरे कार्यकाल के दौरान जाने अनजाने में कोई गलती हुई हो तो क्षमा प्रार्थी हूं। बेगमगंज और सुल्तानगंज स्टाफ द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया गया जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा।
सिविल अस्पताल के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सेवा निर्वित होने वाले डॉ. आरके बलैया ने उक्त उद्गार व्यक्त किए । कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीएमओ अनिल कुमार ने की विशेष रुप से वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर विजयलक्ष्मी नागवंशी, डॉ बीएस शिल्पी और स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। सेवा निर्वित होने वाले डॉ. आरके बलैया, एलएचवी शेख शमीम स्वास्थ्य केंद्र चौका बखत सिंह में पदस्थ एएनएम सुधा चौहान, सिविल अस्पताल टीकाकरण प्रभारी एएनएम आशा मिश्रा को स्टाफ के सभी सदस्यों द्वारा फूल माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्टाफ की ओर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । वहीं स्टाफ के सदस्यों द्वारा अपनी अपनी ओर से भी स्मृति चिन्ह देकर खुशहाल जिंदगी गुजारने की दुआएं आशीर्वाद दिया गया ।
डॉ. अनिल कुमार, डा.विजयलक्ष्मी नागवंशी, डॉ. बीएस शिल्पी, लेखापाल सुनील राय, बीपीएम जयसिंह, श्री कादरी श्री कुशवाह आदि ने सेवा निर्वित होने वाले स्टाफ के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए एक साथ चार लोगों के सेवानिवृत्त होने को अपूरणीय क्षति बताया। सेवाकाल के दौरान परिवार और समाज के लोगों के जो अधिकार पूरे नहीं कर पाए थे उन्हें पूर्ण करने और उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई। गले मिलते समय कई लोगों के आंसू छलक आए विदाई लेने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
डॉ आरके बलैया के सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज में भी आयोजित किया जाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया वही उनके परिवार के लोग ढोल बाजों के साथ सेवा निर्वित होकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने पर उन्हें लेने के लिए आए। तथा अर्चना मैरिज गार्डन में श्री बलैया द्वारा स्टाफ सहित समाज बंधुओं, परिजनों, दोस्तों और पत्रकारों का सामूहिक भोज कार्यक्रम भी आयोजित किया।

Related Articles

Back to top button