मध्य प्रदेशमनोरंजन
जन सहयोग से छात्रों को कराया खोज यात्रा भोपाल में भ्रमण
सिलवानी । शासकीय माध्यमिक शाला बम्होरी बर्धा के छात्रों को विज्ञान मित्र क्लब द्वारा खोज यात्रा का आयोजन किया गया।
यह खोज यात्रा भोपाल में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय एवं पीपुल्स वर्ल्ड के दर्शनार्थ एवं सीखने के अवसर हेतु आयोजित की गई।
विशेष उल्लेखनीय यह है कि इस यात्रा में शासकीय राशि का उपयोग नहीं हुआ। यात्रा हेतु तीस सीटर बस शेम्फोर्ड स्कूल ने उपलब्ध करवाई, छात्रों को भोपाल में भोजन व्यवस्था वर्षा शुक्ला ने की ।
छात्रों के सहयोग एवं सुरक्षा हेतु यात्रा प्रभारी अशोक शुक्ला, सहप्रभारी भगत सिंह कुर्मी, महिला शिक्षक के नाते आरती नामदेव साथ थे।



