कुर्मी समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का सिलवानी में विदाई कार्यक्रम, तो नए अध्यक्ष का हुआ सम्मान
सैकड़ों की संख्या वाहन के साथ निकाली रैली, हज़ारों की संख्या में एकत्रित हुए सामाजिक लोग
सिलवानी । किसी भी व्यक्ति या समाज का विकास तभी संभव है जब वह अपनी संख्या को भूलकर अपने कर्मों पर ध्यान देवे। हमारे महापुरुषों ने भी संख्या के आधार पर नहीं कर्मों के आधार पर ही अपनी अलग पहचान बनाई है। यह उद्बोधन क्षत्रिय कुर्मी समाज के सिलवानी में हुए समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के विदाई समारोह एवं वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान समारोह के आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कही।
मध्यप्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल के विदाई समारोह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. व्हीएस निरंजन का सम्मान समारोह का आयोजन सिलवानी के द रॉयल गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री रामखिलावन पटेल, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं सांसद रामकृष्ण कुसमारिया मौजूद रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने की। आयोजन में जिला सहित प्रदेश स्तर से सामाजिक बंधुओं ने हिस्सेदारी की। इस अवसर पर सम्मान समारोह में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों सहित जिलेभर से पहुंचे समाज के लोगों ने पुष्पहारों के साथ किया। इसके पहले मुख्य अतिथियों का स्वागत कस्बा बम्होरी से सिलवानी तक विशाल वाहन रैली के साथ किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहनों में सवार होकर कुर्मी समाज के सामाजिक बंधु जय शिवाजी, जय सरदार जयकारे लगाते हुए रैली में साथ चल रहे थे। जगह जगह पर फूल बरसाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
समाज को एकजुट कर हर स्तर पर आगे बढ़ाना ही मुख्य उद्देश्य : डॉ व्ही एस निरंजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष
इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. व्ही एस निरंजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें कुर्मी समाज पर गर्व महसूस हो रहा है कि हमारे समाज में एकजुटता एकता एवं भाईचारा की मिसाल देखने को मिल रही है। वास्तव में यह आयोजन समाज के लोगों के लिए नई दिशा तय करेगा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों की मंच से सराहना करते हुए कहा कि आयोजन सराहनीय है। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे अपने प्रयासों से कुर्मी समाज को एकजुट कर हर स्तर पर आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
समाज से बढकर कुछ नहीं, हमेशा रहूंगा तत्पर : एलपी पटेल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल ने अपने सम्मान में कहा कि कुर्मी समाज ने मुझे बहुत कुछ दिया है मैं उसे कभी भूल नहीं सकता। मेरे द्वारा हमेशा कुर्मी समाज के विकास एवं उन्नति के लिए प्रयास किए गए हैं और जब तक मेरा जीवन है मैं समाज की सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि समाज से बढ़कर कुछ नहीं है, समाज के आगे राजनीति कुछ नहीं जब समाज को जरूरत होगी वे हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने सभी समाज बंधुओं को अपनी ओर से बधाई दी।
कर्मों की भागीदारी से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है : रामखिलावन पटेल, प्रदेशाध्यक्ष
आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मध्यप्रदेश शासन में वर्तमान पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल में अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज को आहे बढ़ने में उसकी संख्या से अधिक उसके कर्मों का महत्व होता है। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित अन्य महापुरुषों का उदाहरण देते हुए कहा कि ये महापुरुष अपने अच्छे कर्मों के कारण आज पूज्यनीय है। इन महापुरुषों ने विपरीत समय मे समाज एवं देश की सेवा की तभी तो आज इन महापुरुषों के अच्छे कामों के चलते कुर्मी समाज को पहचान मिली है। उन्होंने समाज के लोगों से अच्छे काम निरंतर करते रहने की अपील की।
बगैर डरे खुद बने सक्षम, ओर लोगों को आगे बढ़ाने का करें काम : देवेंद्र पटेल, पूर्व विधायक
कार्यक्रम को पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कुर्मी समाज देश की सेवा करने वाली समाज है। अधिकतर समाज कृषि प्रधान होने के चलते वे खुद का एवं अन्य लोगों का भरण पोषण करती है। बस जरूरत है अपने आप को पहचानने की। हम आत्मनिर्भर होते हुए भी हम अपने अभी भी कई स्थानों पर बहुत पीछे है जिसके चलते हम अपने अधिकारों से वंचित है। उन्होंने अपील की कि समाज के बच्चों को शिक्षित होने के साथ साथ क़ानून, पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में जाकर भी जागरूक होना चाहिए ताकि बगैर डरे खुद सक्षम बन सके। और समाज को आगे बढ़ाने का काम कर सके।
अन्य पदाधिकारियों ने किया संबोधित
कुर्मी समाज के सामाजिक कार्यक्रम में समाज के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। जिनमें समाज के पूर्व सांसद एवं केबिनेट मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया, प्रदेश महासचिव जीएल पटेल, युवा प्रदेशाध्यक्ष तेज़ सिंह गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह गौरव पटेल, आम आदमी प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह, जनपद अध्यक्ष गैरतगंज विजय पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकृष्ण गौर, जिलाध्यक्ष भरत पटेल, महिला जिलाध्यक्ष वर्षा पटेल, गैरतगंज अध्यक्ष गोल्डी पटेल, प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री महाराज सिंह, मुरली मनोहर गौर सहित अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम का आभार सिलवानी अध्यक्ष चंदन सिंह गौर एवं बेगमगंज अध्यक्ष दीपक पटेल ने किया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कुर्मी समाज के सिलवानी में हुए विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में धर्मेंद्र गौर, चंदनसिंह कुर्मी, लखन पटेल, रामनारायण पटेल, प्रेमसिंह पटेल, मुकेश पटेल, अजय पटेल, दशरथ पटेल, एसएस कुर्मी, नीलेश पटेल, कुंज बिहारी पटेल, रोहित पटेल, ऋषि पटेल, जिला महिला कुर्मी समाज की जिला अध्यक्ष श्रीमती वर्षा पटेल, रितु पटेल, कन्हैया लाल गौर, कमल गौर, राहुल गौर, राधे श्याम गौर, सर्वेश गौर ओबेदुल्लागंज, अभय पटेल सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









