क्राइम
टवेरा गाड़ी में अवैध शराब ले जा रहे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
ग़ौरझामर । पुलिस अधीक्षक द्वारा बीते दिन क्राइम बैठक में अवैध शराब जुआ सट्टे पर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए थे उन्हीं निर्देशों के पालन करते हुए गौरझामर पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में गस्त के दौरान गौरझामर पुलिस ने शराब परिवहन की जानकारी मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी ब्रजमोहन कुशवाह ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर टबेरा गाड़ी क्रमांक एमपी 15 सीए 3417 को रोककर तलाशी ली, इस दौरान गाड़ी में शराब की पेटियां पाई गई पुलिस ने आरोपियों योगेश राठौर, तरुण सोनी, कौशल रजक तीनो आरोपियों मकरोनिया सागर के निवासी है कब्जे से 10 पेटी अवैध शराब कीमत 50 हजार रुपए और टवेरा गाड़ी की कीमत करीब दो लाख रुपए की जप्त की और आवकारी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


