क्राइममध्य प्रदेश

बाबा साहब की प्रतिमा पर अज्ञात बदमाशों ने फेके पत्थर, कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा

रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । उदयपुरा नगर में 8 नवम्बर मंगलवार की देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थर फेंके जिसके निशान प्रतिमा पर पाए गए । घटना की जानकारी मिलते ही दलित वर्ग एकत्रित हो गया और अम्बेडकर भवन के सामने नुकड़ सभा के माध्यम से अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की ।
घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुरा तहसीलदार शत्रुहन सिंह और थाना प्रभारी एमएल भाटी ने पहुचकर समुदाय के लोगो कार्यवाही का आश्वासन दिया । दलित वर्ग द्वारा कलेक्टर के नाम थाना प्रभारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई है की बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के आसपास सीसीटीवी कैमरो की व्यवस्था कराई जाए और दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज की जाए । वही वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रतिनिधि ने भी अपने विचार रखे । वंही नुक्कड़ सभा मे विचार रखने वालों में रमन बामने, मिथलेश मेहरा, अतरसिंह भारतीय, बालकृष्ण नरवरिया, छोटेलाल अहिरवार आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button