विवादित होने के बाद भी मुन्ना विश्वकर्मा को आवंटित की गई दुकान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली सहकारिता उमरिया पान मे आवंटित दुकान बम्हनी में पदस्थ सेल्समैन मुन्ना विश्वकर्मा के द्वारा जमकर अनियमितता की जा रही हैं। न ही समय से राशन वितरित किया जाता हैं, न ही नमक और शक्कर वितरित की जाती हैं। यहां तक की मृतक लोगों का भी राशन लिया जाता हैं लगातार ग्राम पंचायत बम्हनी से अनियमितता की शिकायत आ रही हैं। इसके पूर्व में भी मुन्ना विश्वकर्मा विवादो के घेरे में रह चुके हैं। इनके द्वारा लाखों के राशन का गबन का आरोप लगा था पर इनके द्वारा अधिकारियों के साठ- गाठ से मामले को दबा दिया गया था। कही न कही अधिकारियों के ऊपर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता हैं कि विवादित सेल्समैंन को राशन दुकान कैसे आवंटित की गई इनके द्वारा लोगों को चावल-चावल बाटा जाता हैं और गेहू साहूकारो को बेच दिया जाता हैं। ग्रामीणो के द्वारा बताया गया कि हमारे पास मैसेज तो गेहूँ, चावल, शक्कर, नमक, सबका आता हैं पर हमको चावल बस मिल पाता हैं। हमने 181 पर भी शिकायत की पर हमारे ऊपर दबाव बनाकर शिकायत को कटवा दिया जाता हैं या बिना हमारी समस्या के निराकरण के शिकायत को बंद कर दिया जाता हैं। मुन्ना विश्वकर्मा के द्वारा राशन कम उनके पुत्र के द्वारा ज्यादा राशन वितरित किया जाता हैं जो कि इनका पुत्र अपनी मनमानी करता हैं और ग्रामीणो को लगातार परेशान करता हैं।



