तहसीलदार का असंवेदनशील रवैया आया सामने किसानों की बाइको में ठोक दी कीले
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । एक ओर जहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के प्रति कितने संवेदनशील है कि यह हमेशा अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि जनता के प्रति बिल्कुल सहज व्यवहार करें लेकिन दूसरी और सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री की गृह तहसील जैसीनगर में विदिशा से स्थानांतरित होकर आए जैसीनगर तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह का असंवेदनशील रवैया सामने आया है।
पेशी एवं अन्य काम से आए किसानः कमलसिंह बम्होरी घाट, बाबूसिंह राजपूत मडखेरा, राजेश अहिरवार बम्होरी, रोहित राजपूत मडखेरा जागीर, कमलसिंह ठाकुर बम्होरी घाट की मोटरसाइकिल पहले पंचर कर दी फिर उसके बाद तीन मोटरसाइकिलों में कील ठोक दी । बम्होरी घाट से आए किसान कमल ठाकुर ने बताया कि मैं अपने व्यक्तिगत कार्य से सुबह 11 बजे तहसील आया था, साहब तहसील परिसर में मौजूद नहीं ये हम सभी किसान तहसील परिसर के डोम में खड़े हो गये तकरीबन 12:10 पर तहसीलदार साहब, तहसील में आए और गाड़ियां देखकर झल्ला गए तहसीलदार साहब इतने गुस्से में थे कि उन्होंने किसी की एक ना सुनी और डायरेक्ट आकर गाड़ी पंचर कर दी और कील ठोक दी. मडखेरा जागीर से आए किसान बाबू सिंह राजपूत कहना है कि तहसीलदार साहब की गाड़ी आ रही थी उनकी गाड़ी के सामने से में गाड़ी अलग करने वाला था कि वह गुस्से में बात करने लगे।
किसान रोहित राजपूत का कहना था कि तहसीलदार साहब को तहसील परिसर में एक कोटवार को ड्यूटी लगाना चाहिए जिससे गाड़ियां व्यवस्थित लग सके जैसीनगर तहसील परिसर में पानी पीने तक की व्यवस्था नहीं है, नेरा ग्राम से आए एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि तकरीबन मेरा पिछले डेढ़ माह से गरीबी रेखा परमिट बनवाने के लिए फॉर्म जमा है पटवारी, संरपंच, सचिव ने दस्तखत कर दिए ग्रामसभा का प्रस्ताव भी लगा है लेकिन जब से नए तहसीलदार आए हैं वह मेरा गरीबी रेखा का परमिट नहीं बना रहे हैं, बिलकुल इसी तरह का किस्सा ग्राम वेरखेरी गुसाई, ग्राम हड़ा एवं अन्य ग्रामों से आए व्यक्तियों ने सुनाया
जब मीडिया कर्मियों को इस संबंध में जानकारी लगी तो तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह से किसानो की मोटर साइकिलो के संदर्भ मे चर्चा की तो उनका कहना था कि गाड़ियां अव्यवस्थित लगी थी और जहां मेरी गाड़ी खड़ी होती है वहां किसानों की गाड़ियां लगी थी, किसानों से गाड़िया अलग करने बोला था।
इस संबंध में विजय कुमार डेहरिया एसडीएम सागर का कहना है कि किसानों के साथ अगर तहसीलदार ने ऐसी घटना की है तो यह सरासर गलत है जानकारी लेकर पता करवाते हैं।




