करोड़ो के बने तालाब एवं नहर का कार्य हुआ लेकिन किसानों पानी नही मिला : प्रताप सिंह लोधी
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । ब्लाक कांग्रेस कमेटी जबेरा के नेतृत्व में बुधवार को पूर्व विधायक प्रतापसिंह लोधी ने ग्रामीणों आंचल का दौरा कर जानी समस्याएं। ग्राम महुआखेड़ा, पहुचे जहा ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष हमारे ग्राम के प्रधानमंत्री आवास की सूची अपात्र कर दी गई जिसकी जानकारी पूर्ब विधायक प्रताप सिंह लोधी ने तत्काल जनपद सीईओ मनीष बागरी को अवगत कराया उसके उपरांत ग्राम पौड़ी महराज सिंह, हरदुआ सुम्मेरसिंह, जमुनिया सुल्तान, चंडी चोपरा, पटी महराज सिंह में गाँधी चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से समस्याओं को सुना ग्राम, हरदुआ सुम्मेर में ग्रामवासियों ने बताया कि हमारे यहाँ हरदुआ पौड़ी जलाशय करोड़ो की लागत से बनाया गया लेकिन किसानों को आज तक नहरों का पानी नहीं मिला पूरी नहरे अधूरी है शासन प्रशासन को कई बार जानकारी दी गई लेकिन सुधार नही हुआ। पूर्ब विधायक ने तत्काल ही ऐरिकेशन के ई शुभम अग्रवाल को अवगत कराया और उनसे कहा कि आप स्वयं यहाँ आकार ब्यवस्था देखे किसान बहुत परेशान है ग्राम जमुनिया में एक 25 एचपी का ट्रांसफार्मर खराब है एवं ग्रामवासियों ने बताया कि जल निगम द्वारा पानी की सप्लाई की जा रही वह पानी पीने से ग्रामवासी बीमार हो रहे है पूर्ब की तरह पीने हेतु ग्राम पंचायत की पुरानी योजना से पानी दिया जाए पूर्ब विधायक ने तत्काल ही जनपद सीईओ को अवगत कराया अभी सतधारु से जो पानी आ रहा है लेकिन ग्रामवासियों की मांग है कि पूर्ब में संचालित योजना के तहत भी पानी दिया जाए, ग्राम चंडी चोपरा में 2 ट्रांसफार्मर खराब है एवं गांव में अधिकतर केविल खराब हो चुकी है हितग्राही स्वयं के साधन से डारेक्ट ट्रांसफार्मर बिजली जल रही है कभी किसी हादसा भी हो सकता है ,
साथ मे पूर्ब विधायक प्रताप सिंह लोधी, दीवान चंद्रभान सिंह , गोविंद तिवारी जबेरा विधानसभा प्रभारी, नीरज जायसबाल ब्लाक अध्यक्ष, अनिल खरे मंडलम अध्यक्ष, रितेश घोषी, लोकेंद्र सिंह, शौरभ जैन युवा नेता, सुरेन्द्र राजपूत, दीपक सिंह, प्रेमसिंह, गिरधारी चौधरी रत्नेश अहिरवार, देवसिंह महुआ खेड़ा, साहब सिंह, गोविंद सिंह नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।



