कृषिमध्य प्रदेश

बाबाताल से बस स्टैंड तक निकली रैली, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और कलेक्टर के नाम सक्षम अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हजारों किसानों ने आंदोलन में लिया हिस्सा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।  धान की पराली जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने और किसानों को पराली जलाने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर गुरुवार 5 नवंबर को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा एवं ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में किसान जन आक्रोश रैली, धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन आयोजित किया गया । जिलाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की ।
आंदोलन के तहत किसानों ने बाबाताल, सिहोरा से रैली प्रारंभ की, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड सिहोरा पहुंची ।  यहां किसानों ने धरना प्रदर्शन कर पराली जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में अपनी नाराजगी जाहिर की । इसके पश्चात सक्षम अधिकारी जबलपुर को कलेक्टर महोदय, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।
*किसानों के सामने पराली निपटान का संकट*
ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से मांग की गई कि धान की पराली जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल हटाया जाए और किसानों को पराली जलाने की अनुमति प्रदान की जाए । आंदोलनकारियों का कहना था कि धान की कटाई के बाद खेतों में बचने वाली पराली के उचित प्रबंधन के लिए किसानों के पास पर्याप्त संसाधन और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं है ।  ऐसे में पराली के निपटान को लेकर किसान परेशान हैं । किसानों का कहना है कि पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाने से उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं और उनके सामने पराली के निपटान का कोई व्यावहारिक विकल्प नहीं बचा है ।  इसलिए शासन को किसानों की परिस्थितियों को समझते हुए प्रतिबंध हटाने के संबंध में निर्णय लेना चाहिए ।
*प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद*
इस किसान जन आक्रोश आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट इंद्र कुमार पटेल, ओबीसी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुर्मी, माया हुरमाड़े, छोटे पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल, नोकेलाल प्रजापति, रामराज पटेल, किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष संत कुमार पटेल, एडवोकेट दिलीप पटेल, अजीत पटेल, रंजीत पटेल, प्रमोद पटेल, राजेश यादव, दीपक यादव, संतराम पटेल, सुनील विश्वकर्मा, उमेश पटेल, संदीप पटेल, विवेक पटेल, डॉ. संतोष पटेल, संतोष राय, दीपक पटेल, बिहारी पटेल, प्रदोष पटेल, कप्तान, गोकुल, नीरजा पटेल, अकलेश पटेल, राजेश पटेल, सुरेश पटेल, मुकेश पटेल, आनंद पटेल, वीरेंद्र पटेल, राजा पटेल, रवि पटेल, अतुल पटेल, सुरजीत पटेल, वीर पटेल, गिरानी लाल, अमित पटेल, अशोक पटेल एवं जितेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
आयोजकों ने बताया कि ओबीसी महासभा का इस महाआंदोलन को पूर्ण समर्थन एवं सहयोग प्राप्त रहा ।  हजारों किसानों की सहभागिता से आंदोलन सफल रहा ।  किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पराली जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने के लिए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए ।

Related Articles

Back to top button