मध्य प्रदेश

दिनभर की बिजली कटौती से आम नागरिक परेशान, एक सप्ताह से चल रहा है मेंटिनेंस का कार्य

आठ आठ घंटे तक रहती है बिजली गुल
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । विद्युत मंडल में विगत 1 सप्ताह से अधिक समय से अघोषित बिजली कटौती होने से दुकानदार से लेकर व्यापारी तक परेशान हैं वही शासकीय कार्यालयों के कार्य भी काफी प्रभावित हो रहे हैं वहीं विद्युत से संचालित फोटो काफी वेल्डिंग मशीन आटा चक्की सहित अन्य दुकानदार अघोषित बिजली की घंटों कटौती से परेशान है। जबकि बिजली कटौती से पूर्व विद्युत मंडल के अधिकारियों को अनाउंस एवं अन्य माध्यमों से अवगत कराना चाहिए जिससे लोग 1 दिन पूर्व अपने कार्य निपटा लिए जाए। लेकिन विभाग द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है कई घंटों की एक साथ विद्युत कटौती कर दी जाती है और लोग बिजली आने का इंतजार करते रहते हैं यहां तक की पानी से लेकर बिजली से संबंधित आम जरूरी कार्यों के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है।
गर्मी उमस से परेशान नागरिक
गर्मी उमस के इस मौसम में बिजली कटौती के चलते आम नागरिक काफी परेशान हो रहे हैं विद्युत विभाग द्वारा गुरुवार को दोपहर12 बजे से अचानक लाइट बंद कर दी गई जिसके चलते भरी गर्मी में लोगों को बिना बिजली के 8 घंटे बिताना पड़े। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना था कि विद्युत मशीनें दूसरी जगह करने के लिए इतने समय के लिए लाइट काटी रही है आगे से यह समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
क्या कहते है दुकानदार
कंप्यूटर दुकान संचालक प्रदीप साहू नीतेश लोधी रोहित लोधी का कहना था कि विगत आठ दस दिन से घंटो लाइट की कटौती से हमारे कंप्यूटर संबंधी जरूरी काम काफी प्रभावित हो रहे हैं, वही ग्राहक अनावश्यक हम लोगों को परेशान करते हैं। ऑनलाइन फार्म भरने का निश्चित समय होता है जिसके चलते ग्राहकों के काम नहीं कर पा रहे। वही नौकरी संबंधित अंतिम तारीख भी रहती हैं एक या 2 दिन पूर्व सोशल मीडिया अखबारों के माध्यम से अवगत कराना चाहिए। इस माह तो दुकान का किराया भी नही निकला है।

Related Articles

Back to top button